शिवसन्मान पुरस्कार 2026 से ऍड.दीपक सोनावणे सम्मानित.

Share

एसएमएस-प्रतिनिधी -उत्कर्ष बोर्ले

मुंबई :पुणे स्थित ऐतिहासिक धरोहर लाल महल में छत्रपती शिवाजी महाराज की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में “शिवसन्मान पुरस्कार समारोह 2026” के दौरान भाकर फाउंडेशन के संस्थापक एडवोकेट दीपक सोनावणे को “शिवसन्मान पुरस्कार 2026” से सम्मानित किया गया। यह समारोह रुग्ण हक्क परिषद की ओर से आयोजित किया गया था।
यह सम्मान कार्यक्रम के अध्यक्ष उमेश चव्हाण (संस्थापक अध्यक्ष – रुग्ण हक्क परिषद) की अध्यक्षता में प्रदान किया गया।
इस अवसर पर भानुप्रताप बर्गे (पूर्व सहायक पुलिस आयुक्त), डॉ. हनुमंत चव्हाण (अधीक्षक – डॉ. डी. वाय. पाटील हॉस्पिटल), सचिन कक्काणी (उपाध्यक्ष – सह्याद्री हॉस्पिटल्स समूह) तथा चंद्रशेखर देणणकर (पूर्व विशेष पुलिस महानिरीक्षक) की विशेष उपस्थिति रही।
महिला, बालक तथा तृतीयपंथी समुदाय के मुद्दों पर लगातार किए गए सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए एडवोकेट दीपक सोनावणे को यह सम्मान प्रदान किया गया।


Share

2 thoughts on “शिवसन्मान पुरस्कार 2026 से ऍड.दीपक सोनावणे सम्मानित.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *