प्रतिनिधी:मिलन शाह।
मुंबई: आगामी मुंबई मनपा का चुनाव के मद्वेनजर मुंबई में प्रमुख राजनीतिक दलों की ओर से चुनाव की तैयारी जोर शोर से की जा रही है। यहा हम कांग्रेस की बात करें तो आए दिन कांग्रेस में बड़ी संख्या में दुसरे दलो के कार्यकर्ता शामिल हो रहे हैं। हाल ही में मुंबई प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में ट्राम्बे के जाने माने सामाजिक कार्यकर्ता ओर गोवंडी के पूर्व MLA एडवोकेट यूसुफ अब्राहिनी के सचिव रह चुके शब्बीर शैख की घर वापसी हुई । स्कूली शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ और मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष भाई जगताप की अध्यक्षता में शब्बीर शेख और दत्तात्रय पूजारी ने बड़ी संख्या में अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल हुये है।
समारोह में प्रमुख रूप से पूर्व MLA एडवोकेट यूसुफ अब्रहिनी मुंबई कांग्रेस के कार्याध्यक्ष चरण सिंह सप्रा, युवा नेता सूरज सिंह ठाकुर, पूर्व महिला अध्यक्षा जेनेट डिसूजा, संदीप शुक्ला, ईशान्य मुंबई जिला महासचिव सज्जाद खान सहित बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता सहभागी हुये थे।