सैराट फिल्म की पुनरावृत्ती सगे ना बालीग भाई ने की बहन की निर्मम हत्या …!!

Share


प्रतिनिधी:मिलन शाह.
औरंगाबाद  : प्रेमविवाह किया इसलीये गुस्साये ना बालीग भाई ने बहन की कोयते(धार धार हत्यार)से की निर्मम हत्या। औरंगाबाद लाडगाव मे इस घटना से दहशत फैल गयी। किशोरी मोटे  19 वर्षीय मृतक लडकी का नाम है। उसके ना बालीग भाई को  पोलिस ने हिरास्त मे लिया है। आरोपी ना बालीग है मिली जानकारी के अनुसार रविवार को आरोपी लाडगाव मे गया था वहा गुस्से मे  बहन का गला चिर डाला।  प्रेमविवाह इस लिये ना बालीग लडके ने बहन की निर्मम हत्या की। आरोपी गोयेगाव का रहिवासी है. बहन को मिलने के लिये अपनी माँ के साथआया था ।वहा ऊस ने यह कृत्य किया।6 महीने पहले मृतक लडकी ने घर वालो को बिना बताये अपने प्रेमी से शादी की थी। आरोपी जब मिलने गया वहा बहन  से मर्जी बगैर शादी करने से खफा भाई ने बहन पर कोयते से वार कर उसकी हत्या करदि।इस घटना से हमारे समाज मे महिला,लडकी के प्रति हमारी सोच क्या है। वह दर्शाती है। ना बालीग  भाई ने बहन की हत्या करदी सिर्फ समाज मे क्या जवाब देगा इसलीये ?यानी लडकी कितनी भी बडी हो जाये भले संविधान ने उसे अपनी मर्जी से जीने का,शादी का अधिकार दिया हो पर पुरुष प्रधान सोच उसे यह मंजूर नही।अब सरकार और समाज के ठेकेदारो को बेटी बचाव बेटी पढाओ का नारा देना बंद कर बेटा सुधारो पुरुषी सोच बदलो का नारा ही नही  अपने बच्चो को मार्गदर्शन और घर से लडकी लडका भेद भाव मिटाना होगा।वरना सैराट की पुनरावृत्ती ऐसे ही होती रहेगी। सैराट मराठी फिल्म से समाज ने सिख लेना चाहीये यह उद्देश्य है इस फिल्म का लेकीन हो विपरीत रहा है। यह दर्शाता है। की हमारे समाज मे लडका होने पर पेढा और लडकी होने पर बताशा जब तक यह भेदभाव होगा तब तक लडकीया इस देश मे दुय्यम ही रहेंगी और हम सिर्फ एक और खबर लिखते रहेंगे।


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *