स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पार कर भारत का एक और LPG टैंकर आगे बढ़ा.

Share

एसएमएस -प्रतिनिधी -मिलन शहा

नई दिल्ल :: पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच भारत के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। भारतीय एलपीजी टैंकर ‘ग्रीन सान्वी’ सफलतापूर्वक स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को पार कर आगे बढ़ रहा है। शिप-ट्रैकिंग प्लेटफॉर्म ‘वेसलफाइंडर’ के अनुसार, क्षेत्र में संघर्ष शुरू होने के बाद यह सातवां भारतीय एलपीजी कैरियर है जिसने इस संवेदनशील समुद्री मार्ग को पार किया है।
डेटा के मुताबिक, ‘ग्रीन सान्वी’ लारक-केश्म चैनल के रास्ते आगे बढ़ रहा है, जिसे होर्मुज का अपेक्षाकृत सुरक्षित मार्ग माना जाता है। जहाज का ऑटोमैटिक आइडेंटिफिकेशन सिस्टम (AIS) सक्रिय है, जिससे उसकी लोकेशन लगातार ट्रैक की जा रही है।
खास बात यह है कि जहाज के डेस्टिनेशन सिग्नल में ‘इंडियन शिप, इंडियन क्रू’ संदेश प्रदर्शित हो रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार, हाल के दिनों में भारतीय जहाज इस तरह के संदेश का इस्तेमाल संभावित खतरे और गलत पहचान से बचने के लिए कर रहे हैं।
वहीं, ‘जग विक्रम’ और ‘ग्रीन आशा’ नाम के दो अन्य एलपीजी टैंकर अब भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पास रुके हुए हैं। ये दोनों जहाज पहले ‘ग्रीन सान्वी’ के आसपास देखे गए थे, लेकिन अब तक आगे नहीं बढ़ सके हैं। माना जा रहा है कि सुरक्षा या परिचालन कारणों से इन्हें आगे बढ़ने की अनुमति नहीं मिली है।
इससे पहले ‘शिवालिक’, ‘नंदा देवी’, ‘जग वसंत’, ‘BW टायर’, ‘BW एल्म’ और ‘पाइन गैस’ जैसे छह एलपीजी टैंकर सुरक्षित रूप से भारतीय तट तक पहुंच चुके हैं।


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *