17 से 70 वर्ष की एकल महिलाओं ने उत्साह से मनाया “वैलेंटाइन डे”.

Share

एसएमएस -प्रतिनिधी -सोमा बाबू डे.

मुंबई :मालाड मालवणी में सफल विकास वेलफेयर सोसायटी और राष्ट्र सेवा दल, मालवणी काचपाड़ा की ओर से आयोजित वैलेंटाइन डे कार्यक्रम एकल महिलाओं ने बड़े उत्साह के साथ मनाया। मालवणी स्थित राष्ट्र सेवा दल कार्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में 17 से 70 वर्ष आयु वर्ग की सर्वधर्मीय एकल महिलाओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान बीड बैंगल, ग्लास इन अ वॉटर जग, लोवेस्ट बैटरी जैसे विभिन्न नवाचारपूर्ण खेलों का आयोजन किया गया। सहभागी महिलाओं ने खेलों का भरपूर आनंद लेते हुए पूरे वातावरण को उत्साहमय बना दिया। प्रमुख अतिथि पराग बुताला के हाथों एकल महिलाओं को उपहार देकर सम्मानित किया गया।


नन्हीं अदरीजा बाबू डे और अंजली बाबू डे ने एकल महिलाओं के लिए विशेष नृत्य प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। वहीं शालिनी शर्मा ने मराठी गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम में रंग जमा दिया।
इस अवसर पर पराग बुताला ने उपस्थित महिलाओं का मार्गदर्शन करते हुए उनके आत्मविश्वास की सराहना की और संस्था के प्रयासों को शुभकामनाएं दीं। संस्था के अध्यक्ष निसार अली सैय्यद ने भी अपने संबोधन में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए ऐसे कार्यक्रमों की आवश्यकता पर बल दिया।
कार्यक्रम की सफलता के लिए उत्कर्ष बोरले, मनोज परमार, कृष्णा वाघमारे, मेरी चेट्टी, सोमा बाबू डे, सिद्धेश्वरी शर्मा, राजेश राग पसरे, इशिका गुप्ता सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। सचिव वैशाली महाडिक ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि भविष्य में भी एकल महिलाओं के लिए विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।


रेखा कोटक (ज्येष्ठ एकल महिला) ने कहा, “मैं कई वर्षों से वैलेंटाइन डे का इंतजार करती हूं। इस दिन हम अपने लिए जीते हैं और हंसते-खेलते अपने दुख, कष्ट और समस्याएं भूल जाते हैं। ऐसे कार्यक्रमों से मेरे जैसी एकल महिलाओं को जीने की नई ऊर्जा मिलती है। 71 वर्ष की आयु में भी मुझे नई प्रेरणा प्राप्त होती है।”


Share

2 thoughts on “17 से 70 वर्ष की एकल महिलाओं ने उत्साह से मनाया “वैलेंटाइन डे”.

  1. Very good job sir. Thank you nisar sir and vaishali ma’am it should be done in every year for the single womens.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *