3/7को मध्य रेल पर मेगा ब्लॉक

Share

प्रतिनिधी:मिलन शाह

मुंबई,मध्य रेल, मुंबई मंडल दिनांक 3जुलाई को विभिन्न इंजीनियरिंग और रखरखाव कार्यों के लिए अपने उपनगरीय खंडों पर मेगा ब्लॉक संचालित करेगा।

छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-विद्याविहार अप और डाउन स्लो लाइन सुबह 10.55 बजे से दोपहर 03.55 बजे तक

सुबह 10.48 बजे से दोपहर 3.49 बजे तक छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई से छूटने वाली डाउन स्लो सेवाएं छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई और विद्याविहार स्टेशनों के बीच डाउन फास्ट लाइन पर डायवर्ट की जाएंगी और भायखला, परेल, दादर, माटुंगा, सायन और कुर्ला स्टेशनों पर रुकेंगी और पुनः डाउन स्लो लाइन पर डायवर्ट की जाएंगी।

सुबह 10.41 बजे से दोपहर 3.52 बजे तक घाटकोपर से छूटने वाली अप स्लो ट्रेनों को विद्याविहार और छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई के बीच अप फास्ट लाइन पर डायवर्ट किया जाएगा, जो कुर्ला, सायन, माटुंगा, दादर, परेल और भायखला स्टेशनों पर रुकेंगी.

पनवेल-वाशी अप और डाउन हार्बर लाइन सुबह 11.05 बजे से शाम 4.05 बजे तक
(ठाणे-वाशी/नेरुल और बेलापुर/नेरुल-खारकोपर सेवाएं प्रभावित नहीं)

सुबह 10.33 बजे से दोपहर 3.49 बजे तक पनवेल से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई के लिए छूटने वाली अप हार्बर लाइन और छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई से सुबह 9.45 बजे से दोपहर 3.12 बजे तक पनवेल/बेलापुर के लिए छूटने वाली डाउन हार्बर लाइन सेवाएं रद्द रहेंगी.

सुबह 11.02 बजे से दोपहर 3.53 बजे तक पनवेल से ठाणे के लिए छूटने वाली अप ट्रांसहार्बर लाइन सेवाएं और सुबह 10.01 बजे से दोपहर 3.20 बजे तक ठाणे से पनवेल हेतु छूटने वाली डाउन ट्रांसहार्बर लाइन सेवाएं रद्द रहेंगी.

ब्लॉक अवधि के दौरान बेलापुर/नेरुल और खारकोपर के बीच उपनगरीय ट्रेन सेवाएं निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार चलेंगी।

ब्लॉक अवधि के दौरान ठाणे-वाशी/नेरुल स्टेशनों के बीच ट्रांसहार्बर लाइन सेवाएं उपलब्ध रहेंगी।

ब्लॉक अवधि के दौरान छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई-वाशी खंड पर विशेष उपनगरीय ट्रेनें चलेंगी।

ये मेगा ब्लॉक बुनियादी ढांचे के रखरखाव और संरक्षा के लिए आवश्यक हैं। यात्रियों से अनुरोध है कि हुई वे रेल प्रशासन के साथ सहयोग करें।


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *