
प्रतिनिधी : उत्कर्ष बोर्ले
मुंबई के एक जाने-माने जापानी रेस्टोरेंट, ‘ओरेंज मीट’ पर क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई की है। यह कार्रवाई रेस्टोरेंट में चल रहे अवैध हुक्का बार के खिलाफ की गई।
क्राइम यूनिट 7 के अधिकारियों ने रेस्टोरेंट पर छापा मारा। छापे के दौरान, जो लोग वहां खाना खाने के लिए आए थे, उन्हें पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। हालांकि, जो लोग हुक्का पी रहे थे, उन पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के मुताबिक, रेस्टोरेंट की आड़ में हुक्का बार चलाया जा रहा था, जो कि अवैध है। इस मामले में रेस्टोरेंट के मालिक और हुक्का बार चलाने वाले लोगों से पूछताछ की गयी है। पुलिस ने मौके से हुक्का और अन्य संबंधित सामग्री भी जब्त कि है। यह कार्रवाई अवैध गतिविधियों के खिलाफ मुंबई पुलिस की गंभीरताऔर जवाबदेही को दर्शाती है।
गंदा है पर गोरख धंदा है ये