असलम शेख के खिलाफ भाजयुवा मोर्चा का धरना प्रदर्शन..

Share

एसएमएस -प्रतिनिधी -सोमा डे.

मुंबई:मालवणी गेट नंबर 1 पर भाजप युवा मोर्चा मुंबई की ओर से मालाड पश्चिम के कांग्रेस विधायक असलम शेख के खिलाफ धरना आंदोलन किया गया। भाजपा मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा को कथित धमकी दिए जाने के विरोध में यह आंदोलन आयोजित किया गया। प्रदर्शन के दौरान “रोहिंग्या हटाओ”, “असलम शेख हाय-हाय” जैसे नारे लगाए गए।

नेताओं ने मार्गदर्शन करते हुए असलम शेख के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की मांग की। इसी दौरान जब प्रदर्शनकारी विधायक असलम शेख के कार्यालय की ओर बढ़ने लगे, तो पुलिस ने उन्हें रोककर हिरासत में ले लिया। बताया जाता है कि इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच शाब्दिक झड़प हुई और कुछ लोगों ने पुलिसकर्मियों को धक्का-मुक्की भी की।

आंदोलन के चलते मार्वे रोड और शहीद अब्दुल हमीद रोड पर कुछ समय के लिए भारी ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रही। वाहतूक धीमी होने से वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

इस मौके पर भाजयुवा मोर्चा मुंबई अध्यक्ष तेजिंदर तिवाना, महाराष्ट्र प्रवक्ता विनोद शेलार, पूर्व नगरसेवक कमलेश यादव, पूर्व नगरसेविका जया तिवाना समेत भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी और भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Share

2 thoughts on “असलम शेख के खिलाफ भाजयुवा मोर्चा का धरना प्रदर्शन..

  1. अगर बात गंभीर है तो कोर्ट जा कर सुलजाय गरिब जनता को ईस मामले बिच में ना लें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *