न्यायमूर्ति सूर्यकांत भारत के 53वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में लेंगे शपथ.

Share

एसएमएस -प्रतिनिधि–मिलन शाह

दिल्ली :भारत के नियुक्त मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत सोमवार को देश के 53वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे। इस शपथ समारोह में भारत के वरिष्ठ गणमान्य व्यक्तियों के साथ-साथ कई देशों के सर्वोच्च न्यायालयों के न्यायाधीश भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने शनिवार को कहा कि देशभर की अदालतों में लंबित पड़े 5 करोड़ से अधिक मामलों की संख्या कम करना और विवाद समाधान के वैकल्पिक माध्यम के रूप में “अत्यंत प्रभावी” मध्यस्थता (Mediation) को बढ़ावा देना, उनके प्रमुख एजेंडे में शामिल होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि न्यायिक प्रणाली को अधिक तेज, पारदर्शी और सुगम बनाने की दिशा में निरंतर कार्य किया जाएगा।

शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित रहने वाले मान्यवर

● भूटान के मुख्य न्यायाधीश लियोंपो नोर्बू त्शेरिंग

● ब्राज़ील के मुख्य न्यायाधीश एडसन फचिन

● केनिया की मुख्य न्यायाधीश मार्था कोऊम

● केनिया की सर्वोच्च न्यायालय की न्यायाधीश सुसान न्जोकी

● मलेशिया के संघीय न्यायालय की न्यायाधीश न्यायमूर्ति तान श्री दातुक नलिनी पथ्मनाथन

● मॉरीशस की मुख्य न्यायाधीश बीबी रेहाना मुंगली-गुलबुल

● नेपाल के मुख्य न्यायाधीश प्रकाश मान सिंह राऊत

● नेपाल की सर्वोच्च न्यायालय की न्यायमूर्ति सपना प्रधान मल्ला

● नेपाल के सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश अनिल कुमार सिन्हा

● श्रीलंका के मुख्य न्यायाधीश पी. पद्मन सुरेसेन

● श्रीलंका के सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश एस. थुरैराजा (पीसी)

● तथा न्यायमूर्ति ए.एच.एम.डी. नवाज भी समारोह में शामिल होंगे।

न्यायपालिका में एक महत्वपूर्ण बदलाव और नई ऊर्जा के रूप में देखा जा रहा यह शपथ ग्रहण समारोह, न्यायिक सुधारों की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।


Share

3 thoughts on “न्यायमूर्ति सूर्यकांत भारत के 53वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में लेंगे शपथ.

  1. प्रथमतः सूर्यकांत जी को हमारा शतशः प्रणाम!.
    सर न्यायाधीश भारत में ऐसे कई मुसिबते है, वहा जरूर ध्यान दे!…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *