
एसएमएस -प्रतिनिधी – उत्कर्ष बोर्ले
मुंबई : मुंबई महानगरपालिका के आगामी सार्वत्रिक चुनाव 2025–26 की पृष्ठभूमि में मालाड क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियाँ तेज़ हो गई हैं। इसी कड़ी में वार्ड क्रमांक 47 में कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। भारतीय जनता युवा मोर्चा के मुंबई अध्यक्ष तेजिंदर सतनाम सिंह तिवाना को वार्ड क्रमांक 47 से उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं और मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। स्थानीय, उच्च शिक्षित और सदैव जनसंपर्क में रहने वाले उम्मीदवार के चयन से नागरिकों में सकारात्मक माहौल बना है।
कांग्रेस के उत्तर मुंबई जिला महासचिव अरविंद क्वार्डोस तथा कांग्रेस झुग्गी पुनर्विकास प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मुरुगन पिल्लई ने आज अपने सैकड़ों पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देते हुए भारतीय जनता पार्टी में औपचारिक रूप से प्रवेश किया। यह भव्य पक्ष प्रवेश कार्यक्रम केंद्रीय मंत्री एवं उत्तर मुंबई के सांसद माननीय श्री पीयूष गोयल की प्रमुख उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता, स्थानीय पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
इस मौके पर नवप्रवेशी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा का सशक्त संगठन, विकासोन्मुख नीतियाँ तथा प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री माननीय श्री देवेंद्र फडणवीस का दूरदर्शी नेतृत्व ही उन्हें भाजपा से जुड़ने के लिए प्रेरित कर रहा है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि आम नागरिकों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने की क्षमता केवल भाजपा में ही है।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि तेजिंदर सतनाम सिंह तिवाना वार्ड क्रमांक 47 से भारी बहुमत से विजयी होंगे। चुनाव से पहले कांग्रेस को लगा यह बड़ा झटका मालाड की राजनीति में निर्णायक साबित होगा, ऐसी चर्चा राजनीतिक गलियारों के साथ-साथ स्थानीय नागरिकों में भी जोर पकड़ रही है।
Allthebest
Ohhh