
एसएमएस -प्रतिनिधी -सोमा बाबू डे.
मुंबई : सहकार नगर बीएमसी स्कूल, वडाला में आयोजित DSO डिवीजन लेवल इंटर स्कूल यूनिफाइट प्रतियोगिता 2026 में कला विद्यालय हाई स्कूल एवं जूनियर कॉलेज के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया।
इस प्रतियोगिता में विद्यालय के दो विद्यार्थियों ने स्वर्ण पदक (Gold Medal) जीतकर बड़ी उपलब्धि हासिल की।
कक्षा 10 के छात्र कुमार. नोकी अली मंडल ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया, वहीं कक्षा 8 की छात्रा कुमारी ज़िकरा शेख ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
इन दोनों खिलाड़ियों का चयन अब DSO राज्य स्तरीय यूनिफाइट प्रतियोगिता 2026, जो रायगढ़, पनवेल में आयोजित की जाएगी, के लिए किया गया है।
विद्यालय के प्राचार्य विलीयम पायस और शिक्षकगण एवं खेल प्रशिक्षकों ने विजेता विद्यार्थियों का अभिनंदन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।
Congrats bothand all the best