गणेश उत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया

Share

एसएमएस-प्रतिनिधी -उत्कर्ष बोर्ले.

मुंबई : अंधेरी पश्चिम में रूद्र सेवा प्रतिष्ठान की ओर से पिछले 9 वर्षों से माघी गणेश उत्सव श्रद्धा और भक्ति भाव से मनाया जा रहा है। मंडल की एक विशेष पहचान यह है कि पिछले 5 वर्षों से गणेश प्रतिमा टिश्यू पेपर से निर्मित की जा रही है, जो पर्यावरण संरक्षण का सशक्त संदेश देती है। इस अनूठी प्रतिमा के मूर्तिकार राजेश दिगंबर मयेकर हैं।
इस वर्ष भगवान गणेश की प्रतिमा 12 फीट ऊँची थी और उन्हें वारकरी रूप में विराजमान किया गया था, जिसने श्रद्धालुओं का विशेष ध्यान आकर्षित किया। पारंपरिक भक्ति और सामाजिक संदेश का सुंदर संगम इस उत्सव में देखने को मिला।
गणेश दर्शन हेतु कई गणमान्य व्यक्तियों ने उपस्थित होकर बप्पा के चरणों में श्रद्धा अर्पित की। इनमें भाजपा मुंबई अध्यक्ष एवं विधायक श्री अमित साटम, वार्ड अध्यक्ष उमंग पंड्या एवं आरती उमंग पंड्या, नगरसेवक दीपक कोतेकर, अंधेरी पूर्व मंडल अध्यक्ष अशोक पांडे, भाजपा उत्तर-पश्चिम जिला उपाध्यक्ष राजेश दाभोलकर, भाजपा नेता किशोर मयेकर, वरिष्ठ पत्रकार एवं आरटीआई एक्टिविस्ट अनिल गलगली सहित अनेक मान्यवर शामिल रहे।
रूद्र सेवा प्रतिष्ठान के इस आयोजन की क्षेत्रवासियों द्वारा सराहना की जा रही है, जो धार्मिक आस्था के साथ-साथ पर्यावरण जागरूकता का भी प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत करता है।


Share

2 thoughts on “गणेश उत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *