
एसएमएस.-प्रतिनिधी -सोमा बाबू डे.
मुंबई : न्यू भाबरेकर नगर, बुद्ध विहार के सामने, अंबोजवाड़ी–मालवणीमलाड परिसर के नागरिकों को नई जलवाहिनी पर सात दिनों के भीतर अपने पानी के नल कनेक्शन ट्रांसफर कराने का नोटिस मनपा के जल विभाग के सहायक अभियंता की ओर से दिया गया है। इस नोटिस के बाद न्यू भाबरेकर नगर के रहवासियों में भ्रम और भारी नाराज़गी देखी जा रही है।
इस क्षेत्र में फिलहाल सड़क का कंक्रीटीकरण कार्य चल रहा है। स्थानीय नागरिकों की मांग है कि सड़क निर्माण के दौरान पहले की तरह सड़क किनारे से ही जल कनेक्शन बनाए रखे जाएं। मनपा द्वारा जिन नागरिकों ने अब तक नल कनेक्शन ट्रांसफर नहीं किया है, उन्हें सात दिनों में यह प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया गया है। इस नोटिस से नाराज़ होकर नागरिकों ने ठेकेदार द्वारा शुरू किया गया खुदाई कार्य रुकवा दिया।
स्थानीय रहवासियों का कहना है कि पहले से ही इलाके में पर्याप्त पानी की आपूर्ति नहीं होती। ऐसे में यदि नल कनेक्शन ट्रांसफर किया गया तो पानी का दबाव कम होने और आपूर्ति और भी घटने की आशंका है। इसके अलावा, दोबारा नल कनेक्शन लेने का खर्च नागरिकों को ही उठाना पड़ेगा, जिसका वे विरोध कर रहे हैं।
नागरिकों ने मांग की है कि सड़क के कंक्रीटीकरण के समय सड़क के किनारे जलवाहिनी बिछाकर उसी से पहले की तरह कनेक्शन दिए जाएं। मनपा की कार्यप्रणाली के खिलाफ नाराज़गी जताते हुए स्थानीय लोगों ने सोमवार को मनपा पी/उत्तर विभाग के जल विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात कर अपनी बात रखने का निर्णय लिया है।
“अगर हमारी जलवाहिनी ट्रांसफर की गई तो पर्याप्त पानी मिलने की कोई गारंटी नहीं है। ऊपर से दोबारा नल कनेक्शन का खर्च भी करना पड़ेगा, वह खर्च कौन उठाएगा?”
— उर्मिला जायसवाल, रहवासी
“पहले नल कनेक्शन लेने के बाद भी काफी परेशानी हुई थी। अब जब पानी ठीक से आ रहा है, तो फिर उसे हटाकर ट्रांसफर क्यों किया जा रहा है?”
— मंगला गंभीरे, रहवासी

In area main pani k hamesa dikkat rahata hai bmc se request hai jald se jald sahi faysala liya jaye or public ko bolne k moka diya jaye unka kya problem hai.
Bmc ने स्वखर्चने केले पाहिजे
Big concerns here! Existing water connections are being transferred to new pipelines, but the pipe size is already small – no guarantee of enough water! And Who will bear the expenses that will incurred again? People have already paid, now they’re paying again. @Aslam Sheikh Ji (MLA) and @Sangeeta Koli (Corporater), please take action on BMC to address these issues and stop burdening citizens with unnecessary expenses!
“Big concerns here! Existing water connections are being transferred to new pipelines, but the pipe size is already small – no guarantee of enough water! And Who will bear the expenses again? People have already paid, now they’re paying again. @Aslam Sheikh and @Sangeeta Koli, please take action on BMC to address these issues and stop burdening citizens with unnecessary expenses! “
The local corporater should take fast action on BMC to address as soon as possible…
क्यो क्या वजह है bmc इनके कनेक्शन क्यो नही करके देसकती??