मालवणी मे खतरनाक खुले गटर से हादसे का खतरा…

Share

एसएमएस-प्रतिनिधी -सोमा बाबू डे.

मुंबई :मालाड पश्चिम के मालवणी क्षेत्र में गावदेवी रोड पर स्थित एक नाला लोगों के लिए खतरा बन गया है। जूलियस वाड़ी, गेट नंबर 6 के पास स्थित नाले का लोहे का ढक्कन टूट जाने से यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों के लिए गंभीर जोखिम पैदा हो गया है।
खासकर दोपहिया वाहन चालकों ने बताया कि इस रास्ते से गुजरते समय डर लगता है। वहीं पैदल चलने वाले लोगों ने भी आशंका जताई है कि यहां कभी भी दुर्घटना हो सकती है।
स्थानीय नागरिकों ने बीएमसी के पी-नॉर्थ विभाग से मांग की है कि ऐसे खुले नालों पर जल्द से जल्द मजबूत ढक्कन लगाए जाएं, ताकि संभावित हादसों को रोका जा सके।


Share

3 thoughts on “मालवणी मे खतरनाक खुले गटर से हादसे का खतरा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *