सर्राफा बाजार में मची अफरा-तफरी…

Share

एसएमएस -प्रतिनिधी -मिलन शहा

भारतीय सर्राफा बाजार में शनिवार को भारी उथल-पुथल देखने को मिली। चांदी की कीमतों में अचानक आए तेज ‘क्रैश’ से बाजार में घबराहट का माहौल बन गया। बीते 24 घंटों में ही चांदी की कीमतों में करीब 1.29 लाख रुपये तक का नुकसान दर्ज किया गया, जिससे निवेशक और ज्वेलर्स हैरान रह गए।
चांदी में सबसे ज्यादा चौंकाने वाली स्थिति सामने आई है। महज 24 घंटों के भीतर कीमतों में ऐतिहासिक गिरावट दर्ज की गई। दो दिन पहले तक जहां बाजार में तेजी का माहौल था, वहीं वैश्विक बाजारों में अचानक आए बदलावों के चलते चांदी की कीमतों में जोरदार गिरावट आई और बाजार में ‘क्रैश’ जैसी स्थिति बन गई।
विशेषज्ञों के मुताबिक, बड़े फंड हाउसों द्वारा की गई मुनाफावसूली (प्रॉफिट बुकिंग) भी इस गिरावट की एक बड़ी वजह मानी जा रही है। चांदी के साथ-साथ सोने की कीमतों में भी उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है।
इस तेज गिरावट के चलते सर्राफा बाजार में अनिश्चितता बढ़ गई है और निवेशक आगे की चाल को लेकर सतर्क नजर आ रहे हैं।


Share

2 thoughts on “सर्राफा बाजार में मची अफरा-तफरी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *