फिल्म ‘घूसखोर पंडित’ के बहिष्कार की मांग तेज..

Share

एसएमएस-प्रतिनिधी-उत्कर्ष बोर्ले

मुंबई : आने वाली फिल्म अपने विवादित टाइटल को लेकर सुर्खियों में आ गई है। प्रस्तुत की जा रही फिल्म ‘घूसखोर पंडित’ का टीज़र हाल ही में जारी किया गया है, लेकिन रिलीज से पहले ही इसके नाम को लेकर तीखी आपत्तियां सामने आने लगी हैं। कई संगठनों और समाज के लोगों ने फिल्म के बहिष्कार की मांग की है।
फिल्म के टाइटल को लेकर आरोप लगाए जा रहे हैं कि यह जातिवादी सोच को बढ़ावा देता है और एक विशेष समुदाय को नीचा दिखाने की कोशिश की गई है। खास तौर पर ब्राह्मण समाज ने इस नाम पर कड़ा ऐतराज जताया है। समाज का कहना है कि “पंडित” जैसे सम्मानजनक शब्द को “घूसखोर” जैसे नकारात्मक विशेषण के साथ जोड़ना देश के करोड़ों लोगों की धार्मिक और सामाजिक आस्था को ठेस पहुंचाने वाला है।
ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधियों का कहना है कि पंडित शब्द केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि एक परंपरा, संस्कार और आस्था का प्रतीक है, ऐसे में इस तरह का टाइटल स्वीकार्य नहीं हो सकता।
इस मामले में शिवसेना (यूबीटी) के प्रवक्ता आनंद दुबे ने कांदिवली पुलिस थाने में फिल्म के टाइटल को लेकर औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है
। शिकायत में फिल्म के नाम को आपत्तिजनक बताते हुए उचित कार्रवाई की मांग की गई है।
वहीं दूसरी ओर, हिंदू विंग ने भी इस मुद्दे पर कड़ा रुख अपनाते हुए आज बीकेसी साइबर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराने की जानकारी दी है। संगठन का कहना है कि सोशल और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर इस तरह की सामग्री से समाज में गलत संदेश जा सकता है।
फिलहाल फिल्म के निर्माता पक्ष की ओर से इस विवाद पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन बढ़ते विरोध के बीच आने वाले दिनों में मामला और तूल पकड़ने की संभावना जताई जा रही है।


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *