
एसएमएस-प्रतिनिधी -सोमा बाबू डे.
मुंबई :मालाड पश्चिम के मालवणी क्षेत्र में गावदेवी रोड पर स्थित एक नाला लोगों के लिए खतरा बन गया था। जूलियस वाड़ी, गेट नंबर 6 के पास स्थित इस नाले का लोहे का ढक्कन टूट जाने से यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों के लिए गंभीर जोखिम पैदा हो गया था।
खासकर दोपहिया वाहन चालकों ने बताया कि इस रास्ते से गुजरते समय डर लगता है। वहीं पैदल चलने वाले लोगों ने भी आशंका जताई है कि यहां कभी भी दुर्घटना हो सकती है।मात्र इस संबंध मे एसएम एस न्यूज मे खबर प्रसिद्ध होते ही महानगर पालिका पी उत्तर विभाग जाग गया और गटर के ढक्कन को दुरुस्त किया ।
स्थानीय नागरिकों ने बीएमसी के पी-नॉर्थ विभाग से मांग की थी कि ऐसे खुले नालों पर जल्द से जल्द मजबूत ढक्कन लगाए जाएं, ताकि संभावित हादसों को रोका जा सके। पर महानगरपालिका इस पर ध्यान नही दे रही थी. लेकिन एसएमएस न्यूज मे खबर आते ही गटर का ढक्कन दुरुस्त होने से स्थानीय लोगो ने एसएमएस न्यूज की प्रशंसा करते हुये धन्यवाद किया ।