
एसएमएस -प्रतिनिधी -सोमा बाबू डे.
मुंबई :मालाड पश्चिम के मालवणी इलाके में नालियां जाम होने के कारण गंदा पानी सीधे रहवासियों के घरों के सामने जमा हो रहा था, जिससे गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई थी। न्यू कलेक्टर कंपाउंड स्थित गंगाराम राशन दुकान के पास यह स्थिति बनी हुई थी और स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।
इस संबंध में समाचार दिनांक २७ फेब्रुवारी को एसएमएस न्यूज पोर्टल में खबर प्रकाशित होते ही पालिका प्रशासन हरकत में आया। इसके बाद नालियों की सफाई कर जमा किचड निकाली गई, जिससे गंदे पानी की निकासी सुचारु हो गई। इससे रहवासियों ने राहत की सांस ली।
संबंधित सड़क अत्यंत संकरी है, जिससे नागरिकों को इसी मार्ग से आना-जाना करना पड़ता है। पास में एक निजी स्कूल भी होने के कारण सैकड़ों विद्यार्थियों को भी इसी रास्ते से गुजरना पड़ता था। सड़क पर जमा गंदा पानी और दोनों ओर रखे पेयजल पाइपों के बंडलों के कारण लोगों को संतुलन बनाकर पाइपों के ऊपर से चलना पड़ रहा था।
पालिका के पी उत्तर विभाग के मेंटेनेंस विभाग के अधिकारी प्रतीक वाघमारे ने मौके पर निरीक्षण कर कर्मचारियों से तत्काल कार्रवाई करवाई।
Very good