FDA की अनियमितताओं को लेकर आमरण अनशन.

Share

एसएमएस -प्रतिनिधी -उत्कर्ष बोर्ले.

मुंबई : राज्य के खाद्य एवं औषध प्रशासन (एफडीए) विभाग में कथित भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के विरोध में आझाद मैदान में आमरण अनशन शुरू किया गया है। सोलापुर जिले के सूरज केरप्पा पडवळकर ने संबंधित अधिकारी पर कार्रवाई की मांग को लेकर यह आंदोलन शुरू किया है।
पिछले शीतकालीन अधिवेशन के दौरान बुलढाणा जिले के चिखली विधानसभा क्षेत्र की भाजपा विधायक श्वेता म्हाळे तथा राष्ट्रवादी कांग्रेस के विधायक अमोल मिटकरी ने सदन में खाद्य एवं औषध प्रशासन विभाग में चल रही अनियमितताओं का मुद्दा उठाया था। उन्होंने सहायक आयुक्त उल्हास इंगोले के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।
इसके बाद सूरज पडवळकर ने राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को पत्र लिखकर संबंधित अधिकारी पर त्वरित कार्रवाई की मांग की है। साथ ही खाद्य एवं औषध प्रशासन मंत्री नरहरी झिरवाल के पास भी लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए सहायक आयुक्त को तत्काल पद से हटाने और मामले की गहन जांच कराने की मांग की गई है।
पडवळकर का कहना है कि यह मामला सीधे आम नागरिकों के स्वास्थ्य और सुरक्षा से जुड़ा हुआ है। उन्होंने पत्र में उल्लेख किया है कि संयुक्त सतर्कता आयुक्त द्वारा इस प्रकरण की जांच की गई थी और लंबित रिपोर्ट की समीक्षा कर पूरी पारदर्शिता के साथ कार्रवाई की जानी चाहिए।
फिलहाल इस आंदोलन को लेकर सरकार की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। अब प्रशासन इस मामले में क्या रुख अपनाता है, इस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।


Share

3 thoughts on “FDA की अनियमितताओं को लेकर आमरण अनशन.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *