शौचालय पर अतिक्रमण कर लगाई कपड़ों की दुकान.

Share

एसएमएस-प्रतिनिधी -उत्कर्ष बोर्ले

मुंबई : मालाड पश्चिम के लिंक रोड के पास स्थित पालिका के सार्वजनिक शौचालय के आगे अनधिकृत रूप से कपड़ों की दुकान लगाए जाने का मामला सामने आया है। पिछले कुछ महीनों से एक निजी व्यवसायी द्वारा यहां दुकान लगाकर व्यापार किया जा रहा है, जिससे स्थानीय नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
दुकान के कारण शौचालय का आगे का हिस्सा पूरी तरह से घिर गया है, जिससे राहगीरों को प्राकृतिक आवश्यकता के लिए जगह तलाशनी पड़ रही है। खासकर महिलाओं और बुजुर्गों को इससे अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
इस मामले में सामाजिक कार्यकर्ता एडवोकेट शारिक काज़ी ने पी-नॉर्थ वार्ड और मनपा आयुक्त को लिखित शिकायत देकर इस अतिक्रमण को तत्काल हटाने की मांग की है।
कोट :
“पालिका प्रशासन क्या सरकारी संपत्ति पर हो रहे इस अनधिकृत अतिक्रमण के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगा या नहीं?” — एड. शारिक रज़ा, शिकायतकर्ता
वहीं, पालिका अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि इस दुकान को किसी भी प्रकार की अनुमति नहीं दी गई है।
“हमने उस दुकान को कोई लाइसेंस या अनुमति नहीं दी है। उन्हें नोटिस भी जारी किया गया है।” — सुनील पानस्कर, सहायक अभियंता, ठोस कचरा प्रबंधन विभाग, पी-नॉर्थ वार्ड
अब देखना होगा कि पालिका प्रशासन इस अतिक्रमण के खिलाफ कितनी जल्द कार्रवाई करता है।


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *