मार्वे-मढ रोड पर रिक्शा में जा रही दो युवतियों से छेड़छाड़.

Share

एसएमएस -प्रतिनिधी -सोमा बाबू डे.

मुंबई::मालाड मालवणी क्षेत्र के मार्वे-मढ रोड पर रिक्शा में सफर कर रही दो युवतियों का एक बाइक सवार युवक द्वारा पीछा कर छेड़छाड़ करने का मामला व्हायरल विडिओ के जरीये सामने आया है। इस घटना से इलाके में आक्रोश का माहौल है और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार रात करीब 10:12 बजे श्री शीतलादेवी मंदिर के पास, आकसा गांव क्षेत्र में यह घटना घटी। फिल्म शूटिंग क्षेत्र में काम करने वाली दो युवतियां रिक्शा से जा रही थीं, तभी एक युवक बाइक से उनका पीछा करने लगा। बताया जा रहा है कि उसने चलते वाहन से अशोभनीय हरकतें करते हुए युवतियों को परेशान किया।
इस घटना ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं, जिससे स्थानीय नागरिकों में नाराजगी देखी जा रही है।
इस मामले में आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग भारतीय मच्छिमार कांग्रेस के महासचिव संतोष कोली ने की है। साथ ही उन्होंने अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति इस युवक को पहचानता है, तो उसकी जानकारी मालवणी पुलिस स्टेशन या मुंबई पुलिस को दे।
पुलिस द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी गई है।


Share

2 thoughts on “मार्वे-मढ रोड पर रिक्शा में जा रही दो युवतियों से छेड़छाड़.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *