‘मेरी तयारी ’और ‘तयारी एन्टरन्स अँप’ लॉन्च

Share

एसएमएस -प्रतिनिधी -उत्कर्ष बोर्ले.

मुंबई : मुंबई में विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मदद देने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मुंबई और भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) मुंबई की ओर से एक महत्वपूर्ण शैक्षणिक पहल की घोषणा की गई है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की दूरदृष्टि के अनुरूप और भाजपा मुंबई अध्यक्ष अमित साटम के नेतृत्व में “MH-CET MOCK TEST 2026” उपक्रम का भव्य शुभारंभ किया जाएगा।
इस कार्यक्रम के दौरान ‘मेरी तयारी ’ प्लेटफॉर्म और ‘तयारी Entrance App’ को भी लॉन्च किया जाएगा। यह दोनों पहल MHT-CET, NEET और JEE 2026 जैसी महत्वपूर्ण प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए विशेष रूप से तैयार की गई हैं, जिससे उन्हें डिजिटल माध्यम से बेहतर अभ्यास और मार्गदर्शन मिल सके।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से तेजिंदर सिंग तिवाना (नगरसेवक, मुंबई) और दिपक सिंग (अध्यक्ष, भारतीय जनता युवा मोर्चा, मुंबई) की उपस्थिति रहेगी।
आयोजकों के अनुसार, इस पहल का मुख्य उद्देश्य युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराना और उन्हें डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से सशक्त बनाना है।
यह कार्यक्रम 28 मार्च 2026, शनिवार को दोपहर 12 बजे दादर (पूर्व) स्थित संत स्मृति भवन में आयोजित किया गया है।
इस पहल को छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जो आने वाले समय में परीक्षा की तैयारी के तरीके को और अधिक आसान और सुलभ बना सकता है।


Share

One thought on “‘मेरी तयारी ’और ‘तयारी एन्टरन्स अँप’ लॉन्च

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *