पूर्व नगरसेवक सिरील डिसोज़ा का निधन!

Share

एसएमएस-प्रतिनिधी -सोमा बाबू डे.

मुंबई :मालाड पश्चिम के मालवणी क्षेत्र के पूर्व अपक्ष नगरसेवक सिरील डिसोज़ा का 57 वर्ष की आयु में अल्प बीमारी के कारण निधन हो गया। 29 मार्च की रात लगभग 8:45 बजे मार्वे रोड स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।
सिरील डिसोज़ा एक कार्यकाल के लिए नगरसेवक चुने गए थे। इसके अलावा, उन्हें भाजपा के समर्थन से एक वर्ष के लिए पी उत्तर विभाग प्रभाग समिति के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी भी मिली थी। मालवणी की राजनीति में वे हमेशा सक्रिय रहे और उन्होंने कभी अपक्ष तो कभी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा।
उनके अचानक निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। उनके परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं।


Share

3 thoughts on “पूर्व नगरसेवक सिरील डिसोज़ा का निधन!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *