एसएमएस -प्रतिनिधी -मिलन शहा
दिल्ली :पुलिस ने देशभर में दहशत फैलाने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने दिल्ली समेत कई राज्यों में स्कूलों, हाई कोर्ट और सरकारी दफ्तरों को बम से उड़ाने की धमकी दी थी। पुलिस ने उसे मैसूर कर्नाटक से गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान 47 वर्षीय श्रीनिवास लेवीस के रूप में हुई है। इस कार्रवाई में कर्नाटक पुलिस ने भी सहयोग किया। आरोपी के पास से एक लैपटॉप और कई सिम कार्ड बरामद किए गए हैं, जिन्हें जब्त कर लिया गया है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी को मैसूर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से ट्रांजिट रिमांड पर उसे दिल्ली लाया जा रहा है। दिल्ली पहुंचने के बाद उससे विस्तृत पूछताछ की जाएगी। जांच एजेंसियां यह भी पता लगाने में जुटी हैं कि आरोपी ने यह काम अकेले किया या उसके साथ कोई और भी शामिल था।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी ने करीब 1,100 धमकी भरे ई-मेल भेजे। इन ई-मेल्स के पीछे की मंशा और संभावित नेटवर्क का पता लगाने के लिए उसके लैपटॉप की फॉरेंसिक जांच की जा रही है।
हाई कोर्ट के जज को भी भेजा था धमकी भरा ई-मेल
दिल्ली हाय कोर्ट के एक जज को भी आरोपी ने धमकी भरा ई-मेल भेजा था। जज की शिकायत के बाद अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। कई हफ्तों तक चली तकनीकी जांच के बाद पुलिस आरोपी तक पहुंची। पूछताछ में आरोपी ने धमकी भरे संदेश भेजने की बात कबूल कर ली है।
अब पुलिस आरोपी के मकसद और संभावित साजिश के अन्य पहलुओं की गहन जांच कर रही है।
Goodcatch