6 वर्षीय मासूम की डंपर के नीचे कुचलकर मौत..

Share

एसएमएस-प्रतिनिधी -सोमा बाबू डे.

मुंबई :चारकोप गणेशनगर, मणिहार चॉल निवासी 6 वर्षीय एक मासूम बच्ची की डंपर के नीचे आने से दर्दनाक मौत हो गई। यह हृदयविदारक घटना दोपहर करीब 1 बजे के आसपास घटी।
मिली जानकारी के अनुसार, बच्ची स्कूल से घर लौट रही थी, तभी तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद उसे तुरंत मनपा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे भर्ती करने से पहले ही मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। संबंधित डंपर किसी बिल्डर का बताया जा रहा है।
मृत बच्ची चारकोप गणेशनगर स्थित मणिहार चॉल में अपने परिवार के साथ रहती थी। उसके पिता का नाम छोटू मोरिया बताया जा रहा है। इस घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर है।
घटना के बाद स्थानीय नागरिकों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है और डंपर चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है।
इस बीच, स्थानीय सर्वदलीय नेताओं ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए पुलिस उपायुक्त को पत्र सौंपकर मामले की गहन जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।


Share

One thought on “6 वर्षीय मासूम की डंपर के नीचे कुचलकर मौत..

  1. फार धक्कादायक प्रकार घडला आहे लहान मुलांन वर लक्ष ठेवन आई वडलाच काम आहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *