मालाड में बुलडोजर कार्रवाई;50अवैध ढांचे ध्वस्त.

Share

एसएमएस -प्रतिनिधी -सोमा बाबू डे.

मुंबई : शहर में नई झोपड़पट्टियों पर लगाम कसने के उद्देश्य से मालाड के वलनई इलाके में मनपा पी/नॉर्थ वार्ड ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से बनाए गए करीब 50 झोपड़ों को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। यह अभियान लगातार तीन दिनों तक चलाया गया, जिसमें पूरी जमीन को खाली करा लिया गया।
जानकारी के अनुसार, वलनई के खाली पड़े भूखंडों पर पिछले कुछ दिनों से तेजी से झोपड़ियां बनाई जा रही थीं। इसकी सूचना मिलते ही मनपा अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। मनपा उपायुक्त भाग्यश्री कापसे और सहायक आयुक्त कुंदन वलवी ने इस कार्रवाई की जिम्मेदारी असिस्टेंट इंजीनियर विजय मानकर को सौंपी। इसके बाद उनकी टीम ने मौके पर पहुंचकर लगातार तीन दिनों तक अभियान चलाया और सभी अवैध ढांचों को जमींदोज कर दिया।
इस मामले में सहायक आयुक्त कुंदन वलवी ने गरीब और जरूरतमंद लोगों से अपील की है कि वे भू-माफियाओं के झांसे में आकर नए बन रहे स्लम क्षेत्रों में घर न खरीदें, क्योंकि इससे उनकी मेहनत की कमाई डूब सकती है।
मेयर रीतू तावड़े और मनपा आयुक्त अश्वनी भिड़े के ‘नई झोपड़पट्टी नहीं बनने देंगे’ के संकल्प को जमीन पर उतारते हुए यह कार्रवाई एक उदाहरण के रूप में सामने आई है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मुंबई में अवैध कब्जों और झोपड़पट्टी के विस्तार पर अब सख्ती से रोक लगाई जाएगी।


Share

2 thoughts on “मालाड में बुलडोजर कार्रवाई;50अवैध ढांचे ध्वस्त.

  1. ईसी संबंधित यह झोपडपट्टी वासियोंके पैसे खाकर झोपडी बनाने देने वाले पी/नॉर्थ बी.एम.सी वॉर्ड ऑफिसर तथा अधिकारियों की पूछताछ कर शियाकत करके मुकदमा चलाना चाहिए!…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *