
एसएमएस -प्रतिनिधी -सोमा बाबू डे.
मुंबई : स्वयं और अपने परिवार को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से मालवणी में आयोजित विशेष मार्गदर्शन सत्र को नागरिकों का उत्साहपूर्ण प्रतिसाद मिला। सफल विकास वेलफेयर सोसायटी, राष्ट्र सेवा दल, मालवणी और काचपाड़ा के संयुक्त तत्वावधान में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर आर्थिक विशेषज्ञ गंधार प्रमोद निगुडकर ने उपस्थितों को मार्गदर्शन करते हुए बचत और निवेश के बीच का अंतर स्पष्ट किया। उन्होंने बचत क्या है, आपातकालीन निधि कैसे तैयार करें, साथ ही म्यूचुअल फंड और जीवन बीमा के महत्व पर विस्तृत जानकारी दी। इसके अलावा, पैसे कहां और कैसे बचाएं, स्मार्ट तरीके से निवेश कैसे करें और आर्थिक योजना की शुरुआत कैसे करें, इस विषय पर भी महत्वपूर्ण टिप्स दिए।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने सक्रिय भागीदारी निभाते हुए विभिन्न प्रश्न पूछे। सिद्धेश्वरी शर्मा, सोमा डे, ध्रुव पवार, झारून अंसारी, तौहिद शेख, शालिनी शर्मा, आयेशा सैयद, निलोफर अंसारी आदि ने चर्चा में हिस्सा लिया। इस संवाद के माध्यम से आर्थिक सशक्तिकरण का महत्व उजागर हुआ।
इस पहल से नागरिकों में आर्थिक साक्षरता बढ़ेगी और उनके भविष्य के लिए बेहतर योजना बनाने में मदद मिलेगी, ऐसा मत सफल विकास वेलफेयर सोसायटी की सचिव वैशाली महाडिक ने व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन निसार अली ने किया तथा अंत में आभार प्रदर्शन भी किया। इस अवसर पर कृष्णा वाघमारे, अंजली डे, अदरीजाडे, रेखा कोटक, नुरी शशेख, सुलताना मुबारक शेख, जस्मित कौर, इनाया शेख, काशफा अन्सारी व एकल महिलाएं तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।

Verygood
Most useful