मुख्यमंत्री थलपती विजय!!

Share

एसएमएस -प्रतिनिधी -मिलन शहा

चेन्नई, 10 मई 2026 : तमिलनाडु की राजनीति में रविवार को बड़ा राजनीतिक बदलाव देखने को मिला। अभिनेता से नेता बने C. Joseph Vijay ने राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इसके साथ ही वर्ष 1967 के बाद पहली बार Dravida Munnetra Kazhagam और All India Anna Dravida Munnetra Kazhagam के अलावा किसी तीसरी पार्टी की सरकार सत्ता में आई है।
चेन्नई के जवाहर लाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में आयोजित भव्य शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल Rajendra Vishwanath Arlekar ने विजय को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उनके साथ 9 मंत्रियों ने भी शपथ ली। समारोह में राहुल गांधी , फिल्म जगत की हस्तियां, विजय का परिवार और हजारों समर्थक मौजूद रहे।
विजय की पार्टी Tamilaga Vettri Kazhagam ने अपने पहले ही विधानसभा चुनाव में 108 सीटें जीतकर सभी को चौंका दिया। बहुमत के लिए आवश्यक 118 सीटों के आंकड़े तक पहुंचने के लिए पार्टी को काँग्रेस , सिपीआय सिपीआय एम,Viduthalai Chiruthaigal Katchi और आययु एम एल का समर्थन मिला।
मुख्यमंत्री बनने के बाद विजय ने अपनी सरकार की प्राथमिकताओं का ऐलान करते हुए हर घर को 200 यूनिट मुफ्त बिजली देने, महिलाओं की सुरक्षा के लिए विशेष टास्क फोर्स गठित करने और राज्य में नशे के खिलाफ एंटी-ड्रग फोर्स बनाने की घोषणा की। विजय ने कहा कि उनकी सरकार सामाजिक न्याय और सेक्युलर मूल्यों के आधार पर काम करेगी।
29 वर्षीय एस . किर्थना विजय मंत्रिमंडल की सबसे युवा मंत्री बनी हैं। पहली बार विधायक बनी कीर्तना को हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं पर अच्छी पकड़ रखने वाली युवा चेहरा माना जा रहा है।
गौरतलब है कि 51 वर्षीय विजय ने फरवरी 2024 में अपनी राजनीतिक पार्टी की स्थापना की थी। फिल्मी दुनिया से राजनीति में आए विजय की यह जीत तमिलनाडु की राजनीति में नए युग की शुरुआत मानी जा रही है।


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *