मालवणी में ‘मिसिंग’ बेस्ट बस स्टॉप दोबारा शुरू करने की मांग.

Share

एसएमएस -प्रतिनिधी -सोमा डे.

मुंबई :मालाड मालवणी की म्हाडा कॉलोनी में सड़क के कंक्रीटीकरण का काम पूरा होने के बाद बेस्ट बस रूट क्रमांक 273 की सेवा फिर से म्हाडा तक शुरू कर दी गई है। लेकिन बेस्ट प्रशासन द्वारा पुराने बस स्टॉप दोबारा शुरू नहीं किए जाने से यात्रियों, चालक और वाहकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय नागरिकों के अनुसार, बस आखिर कहाँ रोकी जाए, इसे लेकर चालक और वाहकों में भ्रम की स्थिति बनी हुई है। वहीं दूसरी ओर, पुराने बस स्टॉप की जानकारी होने के कारण कई यात्री उन्हीं स्थानों पर बस का इंतजार करते हैं, लेकिन बस वहां नहीं रुकती, जिससे यात्रियों को काफी दिक्कत हो रही है।
विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं और विद्यार्थियों को इसका अधिक सामना करना पड़ रहा है। कई बार चालक भी असमंजस की स्थिति में पुराने स्टॉप के बजाय आगे जाकर बस रोक रहे हैं।
नागरिकों ने बेस्ट प्रशासन से मांग की है कि पहले से मौजूद बस स्टॉप तत्काल दोबारा शुरू किए जाएं। इनमें केयर हॉस्पिटल के सामने का बस स्टॉप, रविवार किरण बिल्डिंग, साई श्रद्धा (पारस बिल्डिंग), कला विद्यालय, अमीरा अपार्टमेंट तथा गुरुद्वारा के सामने का बेस्ट बस स्टॉप शामिल हैं।
स्थानीय लोगों ने कहा है कि यात्रियों की परेशानी दूर करने और यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए इन बस स्टॉप को जल्द से जल्द पूर्ववत किया जाए।


Share

One thought on “मालवणी में ‘मिसिंग’ बेस्ट बस स्टॉप दोबारा शुरू करने की मांग.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *