
एसएमएस -प्रतिनिधी -सोमा डे.
मुंबई : मालाड पश्चिम के मालवणी इलाके में शहीद अब्दुल हमीद रोड पर गटर का गंदा पानी सड़क पर फैलने से स्थानीय नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गेट नंबर 8 स्थित इस मुख्य सड़क पर पिछले पंद्रह दिनों से भूमिगत नालियां जाम होने के कारण बदबूदार गंदा पानी सड़क पर बह रहा है।
यह मुख्य मार्ग होने के कारण यहां दिन-रात वाहनों की भारी आवाजाही रहती है। ऐसे में पैदल चलने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। विशेष रूप से दोपहिया वाहन तेज रफ्तार से गुजरने पर सड़क पर जमा गंदा पानी पैदल यात्रियों पर उछल जाता है, जिससे उनके कपड़े खराब हो रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, इस बात को लेकर कई बार पैदल यात्रियों और वाहन चालकों के बीच कहासुनी तथा मारपीट जैसी घटनाएं भी हो चुकी हैं।
स्थानीय रहिवासियों ने बताया कि इस समस्या को लेकर नगरसेवक रफीक शेख से संपर्क कर उन्हें जानकारी दी गई थी। साथ ही बीएमसी के पी उत्तर विभाग कार्यालय में भी शिकायत दर्ज कराई गई, लेकिन 10 से 12 दिन बीत जाने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
स्थानीय नागरिकों ने मांग की है कि भूमिगत नालियों और सड़क किनारे के गटरों की तत्काल सफाई कर नागरिकों को राहत दी जाए।
सभी काम बीएमसी का कागजों पर होता है जब तक यह सब रोड पर आता हैं तब सरकार को पता चलेगा कार्रवाई होनी चाहिए
नगरसेवक काय करतात??bmcकायकरते??