मालवणी में गटर के ढक्कन उखड़े; हादसे की आशंका बढ़ी.

Share

एसएमएस -प्रतिनिधी -सोमा डे.

मुंबई : मालाड पश्चिम के मालवणी इलाके के अंबोजवाड़ी में कई नालों के लोहे के ढक्कन उखड़ जाने से नागरिकों में हादसे की आशंका पैदा हो गई है। पिछले कई महीनों से इन नालों के ढक्कन टूटे हुए हैं और कुछ जगहों पर लोहे की सरिए भी बाहर निकल आई हैं।

इस खतरनाक स्थिति के कारण कई बार दोपहिया वाहन चालकों के वाहन नालों में फंसकर हादसे हो चुके हैं। इसके अलावा इस मार्ग से आने-जाने वाले अन्य वाहनों के पहिए भी नालों में अटकने की घटनाएं सामने आई हैं।

फिलहाल बारिश तेज़ी से जारी होने के कारण नालों में पानी भर गया है और खुले नाले दिखाई नहीं दे रहे हैं। इसलिए किसी बड़े हादसे में किसी की जान जाने की आशंका स्थानीय नागरिक जता रहे हैं।

इस संदर्भ में कुछ ही दूरी पर स्थानीय नगरसेविका संगीता कोली का कार्यालय है। निवासियों ने बताया कि उन्हें और उनके प्रतिनिधियों को नालों के ढक्कन बदलने के लिए बार-बार अनुरोध किया गया है। हालांकि अब तक पालिका प्रशासन या जनप्रतिनिधियों की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है, ऐसा नागरिकों का आरोप है।

“अगर इन खुले नालों के कारण कोई गंभीर हादसा हुआ, तो उसकी जिम्मेदारी कौन लेगा?” ऐसा सवाल नागरिकों की ओर से उठाया जा रहा है।

पालिका प्रशासन तुरंत अंबोजवाड़ी के खतरनाक नालों की मरम्मत कर नए ढक्कन लगाए, ऐसी मांग स्थानीय निवासियों ने की है।

i


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *