मनोरी समुद्र तट पर रहस्यमय तरीके से पहुंचा विशाल जहाज..

Share

एसएमएस -प्रतिनिधी -उत्कर्ष बोरले

मुंबई : मालाड पश्चिम स्थित मनोरी समुद्र तट पर सोमवार सुबह एक विशाल जहाज किनारे के पास पहुंचने से स्थानीय मछुआरों और नागरिकों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। जहाज के अचानक समुद्र तट के समीप दिखाई देने से पूरे इलाके में कौतूहल का माहौल है।
स्थानीय मछुआरों के अनुसार, सुबह सबसे पहले यह जहाज समुद्र तट के बेहद करीब दिखाई दिया। हालांकि, बाद में समुद्र में ज्वार (भरती) आने के कारण जहाज कुछ दूरी पर चला गया।
मनोरी गांव के एक मछुआरे ने बताया कि सुबह उन्होंने जहाज को किनारे के बिल्कुल पास देखा था। ज्वार बढ़ने के बाद वह धीरे-धीरे तट से कुछ दूर चला गया।
फिलहाल इस जहाज की पहचान, यह किस देश का है, किस बंदरगाह से आया है या किन परिस्थितियों में मनोरी तट तक पहुंचा, इसे लेकर प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी जारी नहीं की गई है।
प्रशासन की ओर से स्पष्ट जानकारी नहीं मिलने के कारण स्थानीय मछुआरों और नागरिकों के बीच विभिन्न तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। लोगों ने संबंधित समुद्री और प्रशासनिक अधिकारियों से जल्द इस मामले में आधिकारिक जानकारी जारी करने की मांग की है।


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *