एसएमएस -प्रतिनिधी -उत्कर्ष बोरले.
मुंबई क्राइम ब्रांच की कार्रवाई; मामले की जांच जारी
मुंबई: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले की जांच के दौरान मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने 23 अक्टूबर 2026 को गुजरात के सूरत से दो आग्नेयास्त्र और 10 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। इस बरामदगी को मामले की जांच में अहम कड़ी माना जा रहा है।
मुंबई क्राइम ब्रांच के अनुसार, इस मामले में 19 अक्टूबर 2026 को डीसीबी सीआईडी CR नंबर 143/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इसमें भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109(1) और 3(5) तथा आर्म्स एक्ट की धारा 3 और 25 के तहत मामला दर्ज है।
पुलिस बरामद हथियारों और कारतूसों के संबंध में आगे की जांच कर रही है। मामले में अन्य तथ्यों का पता लगाने के लिए भी जांच जारी है।