भाजपाईयों की आस्था प्रॉपर्टी डीलर में है प्रभु श्री राम में नही- संजय सिंह

Share

न्यूज़ स्टैंड18 डेस्क
मुंबई। आम आदमी पार्टी के नेता और सांसद संजय सिंह ने एक बार फिर भाजपा को घेरने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा है कि, भाजपाईयों की आस्था प्रॉपर्टी डीलर में है प्रभु श्री राम में नही।

ट्विटर पर दिए अपने इस बयान के साथ संजय सिंह ने कुछ दस्तावेज भी साथ में दिए हैं। इसके साथ उन्होंने लिखा है कि 18 मार्च को तो अग्रिमेंट कैन्सिल हो गया था।
18 मार्च को ही 2 करोड़ की रजिस्ट्री हुई और 5 मिनट बाद 18.5 करोड़ में ज़मीन बेच दी गई।
उन्होंने आगे आक्रामक शब्दों मे कहा है कि, चंदा चोरों 16.5 करोड़ वापस करो, राम भक्तों से माफ़ी माँगो।
एक दूसरे ट्विट मे उन्होंने लिखा है कि, दुर्भाग्य देखिए अब भाजपा विश्व हिंदू परिषद और RSS की साख बचाने का ज़िम्मा प्रॉपर्टी डीलर सुल्तान अंसारी के नाज़ुक कंधों पर है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *