न्यूज़ स्टैंड18 नेटवर्क
नई दिल्ली। चिराग पासवान के पार्टी संविधान वाले बयान पर उनके चाचा पशुपति कुमार पारस ने कहा है कि, हमारी पार्टी के संविधान में साफ लिखा है कि एक व्यक्ति-एक पद। चिराग पासवान 2013 से पार्लियामेंट्री बोर्ड के चेयरमैन हैं। 2019 में उन्हें पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया, इसके लिए चुनाव नहीं हुआ, नामांकन नहीं हुआ। इसके बाद वो संसदीय दल के नेता बनें।
पारस ने कहा कि, पार्टी के संविधान के खिलाफ एक व्यक्ति 3 पद पर रहा, इसलिए पार्टी ने फैसला लिया कि इन्हें संसदीय दल के नेता और राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से मुक्त किया जाए।