भाजप युवा मोर्चा की संकल्प यात्रा!!

Share

मुंबई(उत्कर्ष बोरले)
भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आज़ादी की 75 वीं वर्षगांठ के शुभ अवसर पर दिनांक 15 अगस्त को, राष्ट्रीय भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा के आवाहन पर, देशभर में युवा संकल्प यात्रा का आयोजन किया जा रहा है।

राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री व विधानसभा विपक्ष नेता देवेंद्र फडणवीस एवं मुंबई भाजपा अध्यक्ष व विधायक श मंगल प्रभात लोढ़ा के नेतृत्व में भाजयुमो मुंबई द्वारा युवा संकल्प यात्रा का आयोजन सभी 6 जिलों में किया गया है। सभी जिला से युवक 15 किलोमीटर की साइकिल व मैराथन यात्रा पूरी कर बांद्रा में राष्ट्रीय ध्वज के पास पहुचेंगे।
साई प्रसाद द्वारा माहिम के स्वामी विवेकानंद उद्यान में स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा को माल्यार्पण कर इस मैराथन की शुरुआत की जाएगी।
इस यात्रा का समापन मुंबई भाजपा अध्यक्ष व विधायक मंगल प्रभात लोढ़ा विधानसभा मुख्य प्रतोद आशीष शेलर , राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष साई प्रसाद द्वारा बांद्रा में राष्ट्रीय ध्वज के पास, रेक्लामेशन, सी लिंक के पहले होगा।


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *