प्रतिनिधी:प्रकाश जैस्वार
मुंबई भाजपा अध्यक्ष व विधायक मंगलप्रभात लोढ़ा के मार्गदर्शन तथा भारतीय जनता युवा मोर्चा मुंबई अध्यक्ष तेजिंदर सिंग तिवाना के नेतृत्व में आज भारतीय जनता युवा मोर्चा मुंबई द्वारा आज रॉयल पैलेस, एचडीएफसी बैंक के सामने, लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स रोड, शास्त्री नगर, अंधेरी (वेस्ट), मुम्बई में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के विरोध मे भारतीय जनता युवा मोर्चा मुंबई सचिव नितिन गुप्ता एवं अन्य कार्यकर्ताओं द्वारा आंदोलन किया गया । यह आंदोलन भारतीय जनता युवा मोर्चा दक्षिण कोलकता के अध्यक्ष मुकुंद झा के उपर हुए प्राणघातक हमले के विरोध में किया गया। भारतीय जनता युवा मोर्चा मुंबई अध्यक्ष तेजिंदर सिंग तिवाना ने कहा कि भाजपा मात्र एक संगठन नहीं अपितु एक परिवार है। परिवार के किसी भी सदस्य के उपर किये जाने वाले हमले को हम बर्दास्त नहीं करेंगे। भारतीय जनता युवा मोर्चा दक्षिण कोलकता के अध्यक्ष मुकुंद झा के उपर हुए प्राणघातक हमला पुरी तरह से राजनीति से प्रेरित है तथा यह सब वहां के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के इशारे पर किया जा रहा है। भारतीय जनता युवा मोर्चा मुंबई इसकी कड़ी निंदा करती है। अगर इस तरह की घटानाएं नहीं रूकी तो, भविष्य में हम और भी उग्र तरीके से आंदोलन करेगें।