
प्रतिनिधि:प्रकाश जैसवार
कडाके की ठंडी से परेशान मालवणी के अम्बोजवाडी इलाके कि झुग्गी झोपडी में रहने वाले लोगो को पंचशील कट्टा इस सामाजिक ग्रुप द्वारा सोलापुरी चादर बांटी गई। अम्बोजवाडी में पत्रे के और चटाई के मकान में रहने वाले इन गरीब लोगों को ठंड से दिक्कत हो रही थी। इसको ध्यान में रखते हुए। पंचशील कट्टा इस सामाजिक ग्रुप ने 100 लोगो को सोलापुरी चादर देकर अपना सामाजिक दायित्व निभाया। संस्था भविष्य में भीसमाज के विभिन्न तबके के जरूरतमंद लोगों की मदद करना चाहती है।ऐसी जानकारी संस्था की ओरसे मुकेश वाकले ने दी है।