TDF का शिक्षक संमेलन उत्साह से मनाया गया।

Share

प्रतिनिधी:कांचन जांबोटी

मुंबई शिक्षक लोकशाही आघाडी TDF की ओर वार्षिक स्नेहसम्मेलन दिनांक 12फरवरी 2022 को दादर के आरजू सभागृह में आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में अधिवक्ता उच्च न्यायालय श्रीमती चित्रा सालुंके प्रमुख अतिथि थीं ।TDF संस्थापक अध्यक्ष स्वर्गीय तात्या साहेब सुले , सावित्री माई फुले तथा स्वर्गीय प्राचार्य बाला साहेब म्हात्रे की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुवात हुई ।

भूतपूर्व उपमहापौर बाबू भाई भवानजी , कार्यालयीन सरचिटणीस भाई राजेन्द्र कोरडे जी , समाज सेवक तथा NCP के कॉर्डिनेटर श्री पारसनाथ तिवारी जी , दिलीप देशमुख TDF के सभी पदाधिकारी ,शिक्षक शिक्षकेतर कर्मचारी भारी संख्या में उपस्थित थे । अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति की रेखा देशपांडे मैडम ने चमत्कार के पीछे विज्ञान की संकल्पना को अपने विभिन्न प्रयोगों द्वारा सिद्ध किया । TDF अध्यक्ष जनार्दन जंगले जी वार्षिक कार्यव्रतान्त तथा प्रवक्ता सुरेन्द्र मिश्रा ने प्रस्तावना की । प्रमुख अतिथि चित्रा सालुंके ने प्राचार्या रहते हुए प्रशासन से न्याय पाने के लिए जो संघर्ष किया उसे साझा किया ,अन्याय करने वाले से ज्यादा अन्याय सहन करना गुनाह है , अपनी गलती न होने पर सदैव आक्रामक रहने की सलाह दी ।

सभी मान्यवरों ने TDF की ईमानदारी और भ्रस्टाचार के खिलाफ जारी लड़ाई की सराहना की साथ ही भविष्य में कोई भी मदद करने का आश्वासन दिया । कार्यक्रम में सेवानिवृत्त एवं जुझारू प्रवक्ता राजेश पंड्या व अन्य सेवानिवृत्त शिक्षक शिक्षकेतर कर्मचारियों का सम्मान किया गया । संस्था चालक एवं प्रशासनिक न्यायलयीन लड़ाई में विजयी मनोज यादव , सुनील वडतकर एवं रामबहादुर सिंह का सम्मान एवं अभिनंदन किया गया । TDF की अर्चना सोनावणे , अपूर्वा दाभोलकर ,अमीना मोमिन ने वकील की डिग्री हासिल की उनका भी सम्मान किया गया ।नवनियुक्त मुख्याध्यापकों को भी सम्मानित किया गया । सचिव शिवाजी कुलाल ने आभार प्रकट किया । राष्ट्रभक्ति , धर्मनिरपेक्षता , लोकशाही समाजवाद , वैज्ञानिक दृष्टिकोण एवं नियोजन यह TDF की पंचसूत्री पालन करने का आव्हान उपाध्यक्ष लालजी कोरी जी ने किया ।


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *