

प्रतिनिधी:वैशाली महाडिक
मुंबई,गोरेगाव पश्चिम मे संयुक्त नेपाली संघ मुंबईकी ओरसे नेपाली नववर्ष के स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया था। इस अवसर पर नेपाली मूल के नागरिक और मान्यवर बडी संख्या मे उपस्थित थे। नववर्ष का स्वागत श्री सत्यनारायण की महापूजा से हुआ। नेपाली नववर्ष 2079 स्वागत कार्यक्रम मे म्युसिक डायरेक्टर सुमन बरदेवा और उनके पुत्र इस्कॉन बरदेवा ने रंगारंग नेपाली, बॉलीवूड और वेस्टर्न गणो की धून बाजाकर और गाणे गाकर उपस्थित श्रोताओ का मन मोह लिया। नेपाल भारत का मित्र देश है और इस देश के लाखो नागरिक भारत मे रोजी रोजगार,व्यवसाय ,शिक्षा प्राप्त करने के लिये भारत आते है।तो कुछ भारत मे ही रहते है। इस तरह के मौको पर नेपाली समाज एकत्रित रूप से अपने तीज त्योहर मनाते है।