
प्रतिनिधी:मीनल शाह
मुंबई,भारत के पडोसी देश बांगलादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना कल से चार दिवसीय भारत दौरे पर आ रही है।विदेश मंत्रालय से मिली जानकारी के मुताबिक शेख हसीना भारत की राष्ट्रपती द्रौपदी मुर्मु और उप राष्ट्रपती जगदीप धनखड से मुलाकात करेंगी।और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से द्विपक्षीय विचार विमश भी करेंगी।इस दौरे से भारत बांगलादेश के संबंध और मजबूत होंगे और आशिया खंड मे विशेष कर पडोसि देशो के साथ संबंधो का फायदा भारतीय व्यापार और अर्थनीती के हिसाब से महत्वपूर्ण है।