शिवसेना उद्धव बाळासाहेब ठाकरे गुट मे उत्सव का माहोल

सोशल मीडियापर पुष्पा का डायलॉग झूकेगा नही साला के साथ और कई तरह की पोस्ट संजय राऊत बकेट समर्थन मे चल रही है
प्रतिनिधी :मिलन शाह
मुंबई, शिवसेना उद्धव बाळासाहेब ठाकरे गुट के मुख्य प्रवक्ता और राज्य सभा सांसद रहे फायर ब्रँड नेता संजय राऊत आखिर जेल मे 102 दिन बीता कर विशेष पी. एम. एल. ए. कोर्ट से जमानत पर रिहा हुये है. उनके स्वागत केलीये शिव सैनिको ने और परिवार वालो ने उनके घर को रंग बिरंगी रोषणाई से सजाया. पत्रा वाला चाल कथित घोटाला मामले मे ईडी ने गिरफ्तार किया था पर 102दिन बाद आज पी.एम. एल.ए कोर्ट ने जामीन मंजूर किया है संजय राऊत की जमानत पर रिहायी यह उद्धव गुट के लिये सोने पर सुहागा है. क्योंकी कुछ दिन पहले अंधेरी विधानसभा सीट से स्वर्गीय रमेश लटके की मृत्यू के बाद हुये चुनाव मे उनकी पत्नी ऋतुजा रमेश लटके ने अभूतपूर्व वोट लेकर विजयीहुई और पक्ष चिन्ह धनुष्यबाण सीज होने के बाद जलती मशाल चिन्ह पर पहिली जीत दर्ज कर उन्होने शिवसेना उद्धव बाळासाहेब गुट मे उत्साहनई ऊर्जा भर दि और अब फायर ब्रँड नेता व प्रवक्ता संजय राऊत को जमानत मिलने से उद्धव गुट मे आनंद और उत्साह से जल्लोष मनाया जारहा है.
Loyal leader