मुंबई मे भव्य पत्रकार सम्मेलनका आयोजन…

Share

प्रतिनिधी :प्रकाश जैस्वार

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले और सांसद गोपाल शेट्टी सहित विधायक नगरसेवक और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल होंगे.

मुंबई : महाराष्ट्र जर्नलिस्ट एसोसिएशन की ओर से संस्थापक अध्यक्ष संजय बोर्डे ने 10 अप्रैल 2024 को मुंबई में एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया है. इस अवसर पर केंद्रीय सामाजिक न्याय मंत्री रामदास आठवले, उत्तरी मुंबई के सांसद गोपाल शेट्टी, विधान परिषद समूह नेता प्रवीण दरेकर, मगाठाणे विधानसभा विधायक प्रकाश सुर्वे, मलाड विधानसभा विधायक असलम शेख, बोरीवली विधानसभा विधायक सुनील राणे, चारकोप विधानसभा विधायक योगेश सागर, कांदिवली विधानसभा विधायक अतुल भातखलकर, दहिसर विधानसभा विधायक मनीषा चौधरी और उत्तर मुंबई जिले के सभी नगरसेवकों को आमंत्रित किया गया है।
इस अवसर पर महाराष्ट्र की सुप्रसिद्ध झुनका भाकर पार्टी का आयोजन किया गया है और महाराष्ट्र पत्रकार संघ के सभी पदाधिकारियों को केंद्रीय मंत्री रामदास आठावले के हाथों से सन्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर सभी पत्रकार, हितचिंतक अवश्य पधारें। विक्रम खरे महाराष्ट्र प्रदेश प्रवक्ता महाराष्ट्र जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि अगर कोई महाराष्ट्र पत्रकार संघ का पदाधिकारी कार्यक्रम में शामिल नहीं हुआ तो उनकी सदस्यता रद्द कर दी जाएगी.


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *