
प्रतिनिधी :वैशाली महाडिक
मुंबई, माहीम लेडी जमशेदजी रोड पर शहनाज हॉटेल के सामने से मॅन होल का ढक्कन गायब होने कि शिकायत माहीम के रहिवासी्योने मुंबई महानगरपालिका जी – उत्तर वार्ड मे कि है और महानगरपालिका इस संदर्भ मे पुलिस मे मामला दर्ज कराये ऐसी मांग कि गई है.
माहिम निवासी समूह की ओर से लेडी जमशेदजी रोड के फुटपाथ पर मॅनहोल के ढक्कन गायब होने के संबंध में माहिम पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करने का लिखित अनुरोध भी किया गया है. यह भी अनुरोध किया गया कि लोहे के ढक्कन चुराकर कबाड़ियों को बेचने वाले चोरों का पता लगाकर कार्रवाई की जाए। ढक्कन चोरी के मामले दिन-ब-दिन बढ़ते ही जा रहे हैं, सीसीटीवी फुटेज कि जांच करने की भी मांग माहीम निवासी समूह कि ओरसे कि गई है
What is this?