प्रतिनिधी : मिलन शहा
पालघर : मुंबई-अहमदाबाद रास्ते पर भारी बारिश के कारण राजमार्ग पर कई सडको पर कई गड्डे पड गये हैं और कुछ उड्डाण पूल वाहन चालकों के लिए जानलेवा बन गए हैं। बुधवार रात गुजरात से मुंबई जाने वाले रास्ते पर चारोटी टोल प्लाजा के पास तवा पुल पर एक बड़ा गड्ढा हो गया। इस गड्ढे से एक लोहे की छड़ निकली हुई थी। रात में हुई बारिश के कारण गड्ढे में जमा पानी के कारण यह खतरनाक छड़ वाहन चालकों को दिखाई नहीं दे रही थी और इस वजह से लगभग 10 से 12 वाहनों के टायर पंक्चर हो गए, कुछ के बंपर फट गए और कुछ अनियंत्रित होकर दुर्घटनाएँ हुईं। चूँकि वाहनों में महिलाएँ और बच्चे भी थे, इसलिए उन्हें रात में काफी गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। घटना की सूचना मिलते ही चारोटी राजमार्ग पुलिस मौके पर पहुँची और यातायात सुचारू कराया। इस बीच, दुर्घटना प्रभावित नागरिकों ने भी अपने वाहन किनारे खड़े करके अन्य वाहन चालकों को जानकारी देकर सचेत किया। मरम्मत के लिए मॅकेनिक को बुलाना पड़ा।
Dangerous PWD Road Dept??
धोकादायक
This is dangerous