कल झोपडो पर बुलडोझर आज भीषण आग क्या है माजरा…

Share

एसएमएस -सोमा बाबू डे.

मुंबई : मालाड पश्चिम के मालवणी स्थित अंबोजवाड़ी इलाके में आज दोपहर करीब दो से ढाई बजे के बीच अचानक भीषण आग लग गई। आग से उठते धुएं के घने गुबार दूर-दूर तक दिखाई दिए, जिससे इलाके में अफरा-तफरी और डर का माहौल बन गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।
गौरतलब है कि 10 फरवरी को प्रशासन ने अंबोजवाड़ी में अवैध झोपड़ियों पर निष्कासन (डिमोलिशन) की कार्रवाई की थी। कार्रवाई के बाद कई झोपड़ीधारकों का सामान वहीं पड़ा हुआ था, जो आज लगी आग में जलकर खाक हो गया। इससे प्रभावित परिवारों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।
आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। हालांकि, कल की तोड़फोड़ कार्रवाई और उसके अगले ही दिन आग लगने की घटना को लेकर स्थानीय लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। कुछ लोग इस घटना के पीछे साजिश की आशंका भी जता रहे हैं, लेकिन इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग और पुलिस मौके पर पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


Share

2 thoughts on “कल झोपडो पर बुलडोझर आज भीषण आग क्या है माजरा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *