
एसएमएस-प्रतिनिधी -सोमा बाबू डे.
मुंबई :महाबलेश्वर में हाल ही में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की थाई बॉक्सिंग फेडरेशन कप 2026 प्रतियोगिता में मालवणी स्थित कला विद्यालय की कक्षा आठवीं की छात्रा ज़िक्ऱा शेख ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
देशभर से आए खिलाड़ियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा में ज़िक्ऱा शेख ने अपने वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस उल्लेखनीय सफलता के चलते उसका चयन एशियन थाई बॉक्सिंग प्रतियोगिता 2026 के लिए हुआ है, जो नेपाल के पोखरा शहर में आयोजित की जाएगी।
ज़िक्ऱा शेख पिछले कई वर्षों से लगातार थाई बॉक्सिंग प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही है और उसने अपने विद्यालय व माता-पिता का नाम रोशन किया है।
उसकी इस उपलब्धि पर कला विद्यालय के प्रधानाचार्य विलियम पायस, शिक्षकवर्ग, अभिभावकों तथा सहपाठियों ने उसका हार्दिक अभिनंदन किया है। साथ ही सभी ने विश्वास व्यक्त किया कि ज़िक्ऱा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी देश का नाम गौरवान्वित करेगी।
खुप खुप शुभेच्छा
Congrats and all the best