बजट 2026,पर जेन-ज़ी युवतियों से सीधा संवाद.

Share

एस एमएस -प्रतिनिधी -सोमा बाबू डे.

मुंबई : भारतीय जनता युवा मोर्चा मुंबई, की ओर से केंद्रीय बजट 2026 विषय पर 18 से 28 वर्ष आयु वर्ग की जेन-ज़ी (Gen-Z) युवतियों के लिए विशेष संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। यह कार्यक्रम बुधवार, 4 फरवरी 2026 को दोपहर 2 बजे मलाड पश्चिम स्थित एसएनडीटी कॉलेज में आयोजित होगा।
इस कार्यक्रम में भाजपा मुंबई अध्यक्ष अमित साटम प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे और जेन-ज़ी युवतियों से सीधा संवाद करेंगे। संवाद के दौरान शिक्षा, स्टार्ट-अप्स, रोजगार सृजन, तकनीकी विकास, मुंबई के विकास, महाराष्ट्र की प्रगति और युवाओं से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।
कार्यक्रम का उद्देश्य केंद्रीय बजट 2026 में युवतियों के लिए उपलब्ध अवसरों, योजनाओं और भविष्य की संभावनाओं की जानकारी देना है।


Share

One thought on “बजट 2026,पर जेन-ज़ी युवतियों से सीधा संवाद.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *