
एसएमएस -प्रतिनिधी -सोमा बाबू डे.
मुंबई : मालाड के मढ क्षेत्र में नालियां जाम होने से सड़क पर जमा गंदे पानी के कारण एक दुर्भाग्यपूर्ण हादसा सामने आया है। गंदे पानी में फिसलकर गिरने से एक महिला के पैर और कमर में गंभीर चोट (मुका मार) आई है।
मढ, वैनिला तालाब साई नगर स्थित चेतना वेलफेयर सोसायटी की निवासी शबाना नूर सैय्यद (उम्र लगभग 45 वर्ष) घर से बाहर निकलते समय सड़क पर जमा गंदे पानी में फिसलकर गिर पड़ीं। विशेष बात यह है कि उस दिन उनका शब-ए-बारात का रोज़ा (उपवास) था। गिरने के कारण उन्हें चोट लगी और उनके कपड़े भी पूरी तरह गंदे पानी से खराब हो गए।
घटना के बाद आक्रोशित स्थानीय नागरिकों ने जाम नालियों की तत्काल सफ़ाई कर गाद निकालने की मांग की है। साथ ही क्षेत्र में नियमित नाली सफ़ाई,(धुआं (फॉगिंग) और दवा छिड़काव कराने की मांग स्थानीय कांग्रेस नगरसेविका संगीता कोली से की गई है।
इस संबंध में नगरसेविका संगीता कोली ने आश्वासन दिया है कि जल्द से जल्द नालियों से गाद निकाली जाएगी और भविष्य में नियमित रूप से नालियों की सफ़ाई कराई जाएगी।

या सर्व गोष्ठीला BMC आणि तेथे राहणारे लोक हि तिथकेच जिम्मेदार आहेत आपले कर्तव्य करत नाही
BMC ?Pnorth ward officers buzy only in making jhol jhal…
Very serious issue bmc