आक्सा बीच में डूबे बच्चे का शव मढ सिल्वर बीच पर मिला.

Share

एसएमएस -प्रतिनिधी -सोमा डे.

मुंबई : कांदिवली चारकोप क्षेत्र से तीन नाबालिग लड़के शुक्रवार, 26 जून को तैरने के लिए आक्सा चौपाटी पहुंचे थे। समुद्र के पानी की गहराई और लहरों का सही अंदाजा न लग पाने के कारण उनमें से एक नाबालिग, ताहिर शेख, समुद्र में डूब गया था।
घटना के बाद लाइफगार्ड, एफआरटी टीम, नौसेना और पुलिस द्वारा उसकी तलाश के लिए लगातार अभियान चलाया गया, लेकिन शुक्रवार को उसका पता नहीं चल सका।
आखिरकार शनिवार, 27 जून की रात करीब 9:45 बजे ताहिर शेख का शव मढ सिल्वर बीच पर बरामद किया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर अस्पताल भेज दिया है।


Share

One thought on “आक्सा बीच में डूबे बच्चे का शव मढ सिल्वर बीच पर मिला.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *